सन्नी लियोन को भारत पॉर्न फिल्में ही लेकर आई हैं!

कहते है कि आप कितनी ही उंचाई पर क्यों ना पहुंच जाएं लेकिन सच तो ये है कि अपनी पहचान को कभी नहीं भूलना चाहिए खासतौर पर उस पहचान को जिसने आपको यहां तक पहुंचाया है। सन्नी लियोन भी कुछ यही सोचना है। सन्नी लियोन ने कहा कि उन्हें लोग आज भी पॉर्न स्टार कहकर बुलाते है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि यही उनकी हकीकत है और उनकी सच्चाई है। इसी ने उन्हें आज यहां तक पहुंचाया है। सन्नी लियोन ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर वो आज भारत में हैं और काम कर रही हैं तो उसके पीछे उनका पॉर्न स्टार होना ही है। अगर उन्हें किसी तरह का एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस नहीं होता तो आज वो यहां पर नहीं होतीं।

सन्नी लियोन की इस बात को लेकर हर कोई ये सोच रहा है कि सन्नी लियोन को इस बात का अफसोस होना चाहिए कि वो एडल्ट फिल्मों में काम करती थीं लेकिन आपको याद दिला दें कि सन्नी लियोन ने बिग बॉस के दौरान कहा था कि वो पॉर्न फिल्मों में इसलिए आईं क्योंकि उन्हें काम करना था। अपनी फैमिली की मदद करनी थी। अपने शौक की वजह से वो इस बिजनेस में नहीं आईं। दूसरी तरफ सन्नी लियोन ने जो भी पॉर्न फिल्में की हैं वो सभी अपने पति के साथ ही की हैं। तो एक तरह से उन्होंने काफी चीजें ऐसी की हैं जिनके बारे में अगर हम सोचें तो हमें सन्नी गलत नहीं लगेंगी।

सन्नी लियोन ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा "अगर ये मेरा पास्ट नहीं होता तो मैं आज जो हूं वो नहीं होती। मुझे इस बात की कोई शर्म नहीं है कि मैं पॉर्न स्टार हूं। अगर मैं किसी भी तरह के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के बिना यहां आती तो अपने फैन्स के बीच इतनी पॉपुलर नहीं होती जितनी आज मैं हूं।" कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सन्नी लियोन को इस बात की शर्म नही है कि वो पॉर्न स्टार हैं। क्योंकि आज वो जो भी हैं इसी वजह से हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X