फिल्म की शुरुआत शाहरुख खान की एंट्री से होती है, जो गोवा के रिटायर्ड काली डॉन की भूमिका अदा कर रहे हैं। काली, ऐसा डॉन है जो बुल्गारिया छोड़कर गोवा में बस जाता है। उसके बुल्गारिया छोड़ने की वजह पर पूरी फिल्म की कहानी है। रोहित ने सस्पेंस के बीच काजोल को इंट्रोड्यूस किया है, जिसे शाहरूख से प्यार हो जाता है। शाहरूख और काजोल की क्यूट जोड़ी वरुण और कृति के साथ रोमांस करती नजर आती है। फिल्म में वरुण ने शाहरूख के भाई जबकि कृति ने काजोल की बहन का रोल प्ले किया है। फिल्म में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब काजोल का किरदार ग्रे शेड में आ जाता है। कहानी में कई सारे मोड़ आते हैं, अलग अलग किरदारों जैसे सिद्धू (वरुण शर्मा), किंग (बमन ईरानी), मनी भाई (जॉनी लीवर) का आगमन भी होता है और क्या एक बार फिर से राज और मीरा की जिंदगी में सबकुछ ठीक ठाक हो जाता है? इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
'दिल तो हर किसी के पास होता है.. लेकिन सब दिलवाले नहीं होते'.. हम यहां साफ साफ बता देना चाहते हैं कि 'दिलवाले' डीडीएलजे नहीं है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरूख खान- काजोल स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
'दिलवाले' में कॉमेडी है, लव- स्टोरी है, नफरत, परिवार, प्यार.. सब कुछ है। लेकिन हां, रोहित शेट्टी की फिल्म हो और एक्शन का जिक्र न किया जाए, तो यह नाजाय़ज बात होगी। बता दें, इस फिल्म में उम्दा एक्शन सीक्वेंस दिखाए हैं। कोई शक नहीं कि रोहित शेट्टी ने निर्देशन और एक्शन पर बेहतरीन काम किया है। फिल्म की कहानी है राज (शाहरूख खान) और मीरा (काजोल) की.. इनके प्यार और नफरत भरी दास्तां है 'दिलवाले'। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में ही चलती है। दोनों ही बुल्गेरिया के दो बड़े दुश्मन गैंगस्टर परिवारों से है। राज के पिता की भूमिका में विनोद खन्ना नजर आयेंगें तो वहीं काजोल के पिता हैं कबीर बेदी। बहरहाल, इस जंग में राज- मीरा के साथ दो जिंदगी और जुड़ी होती है। राज के भाई वीर (वरूण धवन) और उसकी प्रेमिका ईशिता (कृति सैनन) की। अब इन चारों की लव स्टोरी क्या मोड़ लाती है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।