श्रवण राठौड़, 90 के दशक सबसे लोकप्रिय जोड़ी 'नदीम-श्रवण' की ख्याति से प्रसिद्ध है। श्रवण राठौड़ 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों में अपने सुपर-हिट गीतों के लिए जाने जाते हैं। साल 1990 में रिलीज़ हुई फिल्म 'आशिकी' के साथ इस जोड़ी को अपना बड़ा ब्रेक मिला, और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इस लिस्ट में हमने नदीम-श्रवण की जोड़ी के सबसे यादगार गीतों को सूचीबद्ध किया हैं।