दीवाना , साल 1992 में रिलीज़ हुई, बॉलीवुड की एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज कँवर ने किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, शाहरुख़ खान, दिव्या भारती और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। ये फिल्म शाहरुख़ की पहली फिल्म थी, जिसमे वह दूसरे पार्ट में नज़र आये है। इस फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा और इस फिल्म ने उस समय 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी।