X
होम » सेलेब्स » बोमन ईरानी
बोमन ईरानी

बोमन ईरानी

Actor/Singer/Story Writer
जीवनी:  बोमन ईरानी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। वे थियेटर अभिनेता, वॉयस आर्टिस्‍ट और फोटोग्रॉफर हैं। वे अपने द्वारा निभाए गए कॉमेडी और खलनायक के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। पृष्‍ठभूमि बोमन का जन्‍म मुंबई के ईरानी परिवार में हुआ था। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍होंने वेटर और रूम स्‍टाफ का भी काम किया। उन्‍होंने अपनी पैतृक बेकरी की दुकान में भी काम किया। फिल्‍मों में आने से पहले वे फोटोग्राफी भी किया करते थे। पढ़ाई बोमन ने सेंट मेरी स्‍कूल से पढ़ाई की। वे मीठीबाई कॉलेज मुम्‍बई से 2 साल का वेटर का कोर्स किया है। शादी उन्‍होंने जेनोबिया से शादी की है जिनसे उन्‍हें दो बच्‍चे हैं-दानेश और कयोज ईरानी। करियर हिंदी सिनेमा में आने से पहले बोमन ने थियेटर में काफी वक्‍त बिताया है, उनका सबसे सफल नाटक आई एम नॉट बॉजीराव रहा जिसका कई बार प्रदर्शन किया गया। ईरानी अब तक लगभग चालीस नाटकों में काम कर चुके हैं। शायद यही कारण है कि उनके अभिनय की वो झलक साफ दिखाई पड़ती है। उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म 'एवरीबडी सेज आई एम फाइन' से हुई थी लेकिन उनके फिल्‍मी करियर को पहचान फिल्‍म 'मुन्‍नाभाई एम.बी.बी.एस.' से मिली जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई ।  इसके बाद ईरानी को मैं हूं ना, लगे रहो मुन्नाभाई, दोस्ताना, खोसला का घोंसला, वक्त, नो एंट्री, थ्री इडियट्स में भी खूब पसंद किया गया। ईरानी वीर-जारा, मैंने गांधी को नहीं मारा, लक्ष्य, हनीमून ट्रैवल्स प्रा. लि. सॉरी भाई,पेज-3 और माई वाइफ्ज मर्डर में भी दर्शकों की सराहना पाने में सफल रहे। हालिया प्रदर्शित फरारी की सवारी में वह पहली बार दादाजी के रोल में नजर आए। इस फिल्म में भी उनके काम को खूब सराहा जा रहा है। ईरानी सिर्फ बढिय़ा अभिनेता ही नहीं बल्कि अच्छे प्रस्तोता भी हैं। वह 2008, 2009, 2010 और 2011 में आइफा अवार्ड समारोह के प्रस्तोता रह चुके हैं। इसके अलावा टीवी पर भी वह एक गेम शो को संचालित कर चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम जेनोबिया है जिनसे उनके दो पुत्र दानेश और कायोजे हैं।
और पढ़ें

बोमन ईरानी फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
तरुण मनसुखानी 2025
बोमन ईरानी 07 Feb 2025

बोमन ईरानी:

बोमन ईरानी

नाम बोमन ईरानी
जन्म की तारीख 02 Dec 1959
उम्र 67
मुंबई
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

बोमन ईरानी कुल कमाई

कुल कमाई

बोमन ईरानी तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+