CLASH: जब शाहरुख खान की फिल्म को दीपिका पादुकोण ने बॉक्स ऑफिस पर रौंद डाला
आज के ही दिन बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई। 18 दिसंबर साल 2015 को बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी की जबरदस्त टक्कर हुई। फिल्म के रिलीज होने के बाद नतीजे एकदम उल्टे थे। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी जो सालों से पर्दे पर हिट मानी जाती है, इस जोड़ी को दीपिका-रणवीर की जोड़ी ने मात दे दी थी।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित बाजीराव मस्तानी ने दिलवाले की तुलना में ज्यादा सुर्खियां बटौरी और रिव्यू भी शानदार मिले। आज भी बाजीराव मस्तानी की तारीफ होती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म थी तो लाजिमी है कि कॉस्ट्यूम से लेकर भव्य सेट और गाने व कहानी शानदार होनी ही थी।
वहीं रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित दिलवाले में शाहरुख खान व काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी नजर आए। फिल्म में शानदार कास्ट के साथ साथ भारी-भरकम बजट भी रखा गया। लेकिन ये फिल्म ऐवरेज ही साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











