X
होम » सेलेब्स » कबीर बेदी
कबीर बेदी

कबीर बेदी

Actor/Actress
जीवनी:   कबीर बेदी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं। कबीर को हिंदी सिनेमा में विलेन की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं, जिनमे खून भरी मांग, मोहन-जोदारो, साहेब बीवी गैंगस्टर प्रमुख है। निजी जीवन  कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 को एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी, एक पंजाबी सिख, एक लेखक और दार्शनिक थे। उनकी मां, फ्रेडा बेदी एक ब्रिटिश महिला थीं जो इंग्लैंड के डर्बी में पैदा हुई थी। कबीर बेदी ने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल, उत्तराखंड में अपनी स्कूली शिक्षा और सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शादी  कबीर बेदी ने चार शादी की हैं, जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं-पूजा, सिद्दार्थ और एडम। कबीर की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जोकि एक ओडिशी डांसर थी, कबीर-प्रोतिमा की बेटी पूजा बेदी हैं, जोकि एक एक कोलमनिस्ट हैं। उनके दूसरे बेटे सिद्धार्थ, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय पढाई करने गये, जहां उन्हें स्किज़ोफ्रेनिया  बीमारी हो गयी और फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रोतिमा से शादी के बाद कबीर बेदी और फिल्म एक्ट्रेस परवीन बॉबी के लव अफेयर की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वर्ष 1990 में कबीर ने निक्की बेदी से शादी रचाई, जोकि एक टीवी रेडियो प्रेजेंटर थी। दोनों का तलाक वर्ष 2005 में हो गया इसके बाद कबीर परवीन दोसांझ को डेट करने लगे, और उन्होंने अपने 70 वें जन्मदिन पर परवीन से शादी रचाई। करियर  कबीर बेदी ने भारतीय थिएटर में अपना करियर शुरू किया और फिर हिंदी फिल्मों में चले गए। बेदी भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में शुरुआत की, हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और यूरोप में एक बेहतरीन स्टार के रूप में उभरे। प्रासिद्ध फ़िल्में  हलचल, सीम, सजा, इश्क इश्क इश्क, कच्चे धागे, अशांति, खून भरी मांग, मेरा शिकार ,आखरी कसम, कुर्बान, यलगार, मोहन-जोदारो,आतंक ही आतंक क्रांति,मै हूं ना, काइट्स, शैब बीवी और गैंगस्टर आदि।
और पढ़ें

कबीर बेदी फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
गुनसेखर 14 Apr 2023
अक्षय आनन्द 16 Feb 2018
तिग्मांशु धूलिया 27 Jul 2018
हेमंत प्रदीप 21 Oct 2016

कबीर बेदी:

कबीर बेदी

नाम कबीर बेदी
जन्म की तारीख 16 Jan 1946
उम्र 80
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

कबीर बेदी कुल कमाई

कुल कमाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+