'राख' को मिल रहे प्यार को देख इमोशनल हुए अली फजल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

By Filmibeat Desk

Ali Fazal Raakh: प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज़ 'राख' को दुनिया भर के दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है और यह लगातार वैश्विक स्तर पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश सीरीज़ में शामिल है।

Ali Fazal

इसी बीच अभिनेता अली फज़ल ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ से लिखा एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म और अपने किरदार एसआई जयप्रकाश जाटव को मिले अपार प्यार के लिए दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया।

Also Read
'मैंने दीपिका को छोड़ा था, पछतावा नहीं..' कौन है दीपिका पादुकोण का एक्स बॉयफ्रेंड? उधेड़कर रख दिए पुराने जख्म
'मैंने दीपिका को छोड़ा था, पछतावा नहीं..' कौन है दीपिका पादुकोण का एक्स बॉयफ्रेंड? उधेड़कर रख दिए पुराने जख्म

अपने नोट में अली ने लिखा कि दुनिया भर के दर्शकों के अनगिनत संदेश पढ़कर उनका दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है। उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एसआई जयप्रकाश जाटव को उसकी सभी कमियों, खामोशियों, डर, मौजूदगी और कम शब्दों के बावजूद पूरे दिल से अपनाया।

अपने नोट में अली ने अभिनेता और दर्शकों के बीच के खास रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने लिखा, "एक अभिनेता के तौर पर हमारी यात्रा तब लगभग पूरी हो जाती है, जब हमारे निभाए हुए किरदार लोगों के दिलों में अपना घर बना लेते हैं। अब यह किरदार आपका है। उसे अपने साथ रखिए। इस प्यार और अपनापन के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।"

अपनी अलग और गहराई वाले किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अली फज़ल ने 'राख' में एसआई जयप्रकाश जाटव के किरदार को बेहद सादगी और भावनात्मक गहराई के साथ निभाया है। उनके इस अभिनय की दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहना की है, खासकर उनके संयमित अभिनय और किरदार में दिखाई गई संवेदनशीलता की।

जैसे-जैसे 'राख' नए-नए दर्शकों तक पहुंच रही है, अली फज़ल का यह भावुक संदेश एक बार फिर याद दिलाता है कि किसी भी अभिनेता के लिए सबसे बड़ा सम्मान यही होता है कि उसका निभाया हुआ किरदार पर्दे से निकलकर लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना ले।

Read more about: ali fazal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X