'मैंने दीपिका को छोड़ा था, पछतावा नहीं..' कौन है दीपिका पादुकोण का एक्स बॉयफ्रेंड? उधेड़कर रख दिए पुराने जख्म
Muzammil Ibrahim on Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण आज भले ही रणवीर सिंह की पत्नी हैं और उनके कई अफेयर्स भी पहले रहे हैं। लेकिन उनके एक एक्स-बॉयफ्रेंड को काफी कम लोग जानते हैं जिनका नाम मुज़म्मिल इब्राहिम है।

अब उन्होंने फिर से पुरानी बात छेड़ दी है और एक पॉडकास्ट के दौरान कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। उन्होंने अपने और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप को लेकर अब खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे उनका ब्रेकअप हुआ था और क्या उनकी भी मर्जी उस ब्रेकअप में शामिल थी।
मुज़म्मिल इब्राहिम इसके पहले भी कई बार बात कर चुके हैं लेकिन दीपिका पादुकोण की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
ब्रेकअप पर बोले मुज़म्मिल इब्राहिम
दीपिका पादुकोण को लेकर मुज़म्मिल इब्राहिम ने कहा कि, "हमारा ब्रेकअप आपसी सहमति से नहीं हुआ था, मैंने उन्हें छोड़ा था। उन्हें छोड़ने का मुझे कोई पछतावा नहीं है।" वो यहीं नहीं रुके बल्कि उनका कहना था कि, जब ब्रेकअप हुआ था तो वो उस समय उनसे ज़्यादा बड़े स्टार थे, जबकि दीपिका को आज जैसी शोहरत नहीं मिली थी। बाद में उनके करियर ने जो भी मोड़ लिया हो, मुज़म्मिल का कहना है कि वे अपने फ़ैसले पर कायम हैं और उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उनका ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि दीपिका पादुकोण का रिएक्शन इसपर आता है या नहीं हैं। दीपिका का नाम पहले सिद्धार्थ माल्या और बाद में रणबीर कपूर से जुड़ा था। हालांकि बाद में वो रणवीर सिंह से मिलीं और उनका रिश्ता शादी में बदल गया।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
मुजम्मिल के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उन्होंने आदर और ईमानदारी से कहा! वे विनम्र हैं और अपने शब्दों के प्रति और दूसरों के प्रति ईमानदार हैं!'' एक ने लिखा, ''ये एक अच्छा लड़का है।'' एक ने लिखा, ''गलती पक्का दीपिका की होगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
