X
होम » सेलेब्स » तिग्मांशु धूलिया
तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया

Actor/Director/Producer
जीवनी:  तिग्मांशु धूलिया एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हैं। पृष्ठभूमि  तिग्मांशु धूलिया का जन्म 3 जुलाई 1976 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मे हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है। उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं। पढ़ाई तिग्मांशु धूलिया ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास मे स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से रंगमंच मे परास्नातक किया। फ़िल्मी करियर  तिग्मांशु ने1990 मे फिल्म बैंडिट क्वीन मे बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म मे संवाद भी लिखे। इन्होने मणिरत्नम निर्देशित फिल्म दिल से की पटकथा भी लिखी। वर्ष 2000 मे आयी आसिफ कपाङिया निर्देशित फिल्म द वारियर मे भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने स्टिफ अपर लिप्स और बाम्बे ब्ल्यूज मे भी कास्टिंग की। निर्देशन करियर  निर्देशक के रूप मे तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष 2003 में फिल्म हासिल के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिए अभिनेता इरफ़ान खान फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका मे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कर मिला।2004 मे उन्होने इरफ़ान खान, जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा को लेकर चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन निर्देशित की। 2011 मे तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः शागिर्द और साहब बीबी और गैंगस्टर। वर्ष 2012  मे धूलिया निर्देशित फिल्म पान सिंह तोमर प्रदर्शित हुई। यह एक बायोपिक थी। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने पान सिंह तोमर, जो बाधा दौङ मे 7  बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे मे सुना था। इस फिल्म मे इरफ़ान खान मुख्य भूमिका मे थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अभिनेता  धूलिया जितने अच्छे निर्देशक हैं उतने ही अच्छे अभिनेता भी हैं।  तिग्मांशु ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर-भाग1 से की। वह इस  भागों में नजर आये थे। उन्होंने इस फिल्म मे   रामाधीर सिंह का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए धूलिया को निर्देशक की सराहना भी मिली। अनुराग कश्यप के अनुसार,"तिग्मांशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं"। नीरज अडवाणी निर्देशित फिल्म हीरो में वह अथिया शेट्टी के पिता व् आईजी की भूमिका में नजर आ रहें हैं। 
और पढ़ें

तिग्मांशु धूलिया फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
साईं कबीर 26 Aug 2022
as Producer
तिग्मांशु धूलिया 30 Jul 2020
हनी त्रेहन 31 Jul 2020

तिग्मांशु धूलिया:

तिग्मांशु धूलिया

नाम तिग्मांशु धूलिया
जन्म की तारीख 03 Jul 1976
उम्र 50
allhabad
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

तिग्मांशु धूलिया कुल कमाई

कुल कमाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+