'मैं एंटी नेशनल नहीं हूं' सोमन वांगचुक के अनशन पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, वीडियो शेयर कर कही ऐसी बातें

Sonakshi Sinha On Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती है। सोनाक्षी सिन्हा ने अब सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बी टाउन से जहां तमाम लोग सोमन वांगचुक से अनशन को तोड़ने के लिए कह रहे तो वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।

Sonakshi Sinha On Sonam Wangchuk

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो में कहा कि आज वो खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि सोनम वांगचुक कौन हैं, उन्होंने देश के लिए क्या-क्या किया है और उनकी क्या उपलब्धियां हैं। वो पिछले 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं, उन्होंने कुछ खाया-पिया नहीं है। आखिर वो ये सब किसके लिए कर रहे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, जिनका कल उन्हें बर्बादी की तरफ जाता दिख रहा है। वो उन बच्चों के लिए आवाज उठा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी। वो एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो ठीक से काम नहीं कर रहा है।"

इस वीडियो में सोनाक्षी काफी गंभीर दिखाई दे ही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'कोई सुन क्यों नहीं रहा? ऐसा लग रहा है जैसे किसी को कोई परवाह ही नहीं है। ना तो कोई इस पर बात कर रहा है, ना ही कोई बातचीत का रास्ता निकाल रहा है। कोई उनकी तरफ मुड़कर देखने को भी तैयार नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'मैं भी देश का भला चाहती हैं और मैं कोई 'एंटी-नेशनल' नहीं हूं, तो फिर इस मुद्दे पर चुप क्यों रहूं?"

एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में कहा कि, वो सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने के लिए नहीं कहेंगी, लेकिन उन्होंने सिस्टम से एक कड़ा सवाल पूछा, 'आखिर हम किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या जब उस इंसान को कुछ हो जाएगा, तब हम जागेंगे? और अगर ऐसा हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो कुछ भी हो रहा है, वो बिल्कुल गलत है।'

वहीं जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और वायरल हुआ वैसे ही फैंस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधने लगे। एक्ट्रेस के इस बेबाक अंदाज और बिना डरे देश के एक जरूरी मुद्दे पर स्टैंड लेने के लिए फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: sonakshi sinha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X