जाने क्यों दें यारों एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अक्षय आनन्द ने किया है। फिल्म की कहानी दो रैप सिंगर रघु और अभिषेक की है और साथ ही यह फिल्म शराब पीकर गाड़ी चलाने से आए दिन होने वाली मौतों के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में कबीर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का किरदार निभा रहे हैं, जो ड्रिंक और ड्राइव के खिलाफ है। फिल्म में कबीर बेदी के अलावा अभिषेक शर्मा, चेतना पाण्डेय, रघु राजा और हिना पांचाल जैसे नए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नील ऋषि फिल्म्स एंड थियेटर किंग के बैनर तले विशाल भाटिया और रघु राजा ने किया है। फिल्म 16 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।