बॉलीवुड में महिलाओं ने कई तरह के किरदार निभाए हैं। एक ऐसा किरदार जो हमेशा से दर्शकों को प्रभावित करता रहा है, वो है पुलिसवाली का। पुलिस की वर्दी में महिलाएं न केवल खूबसूरत लगती हैं बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीत लेती हैं। आइए आज हम बात करते हैं उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने पुलिस की भूमिका निभाकर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया।