X
होम टॉप-लिस्ट

World Cup 2023: टीम इंडिया की हार के बाद सपोर्ट में आए इन सितारों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

Author Priya Tomar | Published: Monday, November 20, 2023, 02:51 PM [IST]

World Cup 2023: वर्तमान समय में देश का माहौल खराब है, लोग काफी दुखी हैं। जाहिर है कि कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्र कप फाइनल में भारत की जो हार हुई उसने देश की स्थिति ही बदल दी। ऐसे में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बॉलीवुड सितारों सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके खास मैसेज लिखा है।


cover image

Table of content

करीना कपूर

इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "केवल प्यार और सम्मान, टीम इंडिया यह मुश्किल था, लेकिन अपने अच्छा खेला।" 

अभिषेक बच्चन

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। खिलाड़ियों के सपोर्ट मे आए एक्टर ने ट्वीट किया, "एक साहसिक प्रयास के बाद एक कठिन हार है। टीम इंडिया द्वारा सराहनीय प्रदर्शन था। अपना सिर ऊंचा रखें और आगे की यात्रा के लिए धन्यवाद।''  

आयुष्‍मान खुराना

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद आयुष्मान खुराना ने भी टीम इंडिया की हिम्मत बांधी। उन्होंने लिखा, "टीम इंडिया के लिए कार्यालय में बस एक बुरा दिन। आप लोगों को हमेशा वर्ल्ड कप 2023 के सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा। एड्रेनालाईन के लिए धन्यवाद।''

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने लिखा, "विश्व कप फाइनल की जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई। इंडिया टीम के लिए एक बुरा दिन रहा। इस टीम की पूरी ताकत को नजरअंदाज न करें, जो पूरे टूर्नामेंट में रही, लगातार 10 मैच जीते। वास्तव में एक बल्लेबाजों और गेंदबाजों के समान उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली विश्व स्तरीय टीम। आपके प्रयास, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल पर वास्तव में गर्व है। सिर हमेशा ऊंचा रहेगा। विश्व कप फाइनल की जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई।''

शाहरूख खान

शाहरुख खान के पोस्ट की बात करें तो अभिनेता ने टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। अभिनेता ने लिखा, 'जिस तरह से भारतीय टीम ने यह पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है। पूरी टीम ने मैच के दौरान शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हार या जीत होती रहती है। दुर्भाग्य से आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।' उन्होंने नोट में आगे लिखा, 'भारतवासियों को इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद। आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।' 

अमिताभ बच्‍चन

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी ने ट्वीट में लिखा, 'टीम इंडिया... कल रात का नतीजा किसी भी तरह से आपकी प्रतिभा, क्षमता और हैसियत का प्रतिबिंब नहीं है... आप पर गर्व है...।

 

काजोल

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम भी शामिल है। काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की फोटो शेयर करके लिखा- हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। बहुत अच्छा खेला टीम इंडिया. एक और वर्ल्ड कप के लिए बधाई हो ऑस्ट्रेलिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+