OUCH.. शाहरुख खान के फिल्म की.. ऐसी बेइज्जती किसी ने नहीं की होगी!
रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'दिलवाले' से काफी उम्मीदें बांधी गईं थी। लेकिन शाहरुख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन के बावजूद फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं। हालांकि फिल्म के ना चलने की पूरी जिम्मेदार निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने सिर ले ली।
अक्षय कुमार होंगे 2018 के बेस्ट विलेन.. धमाकेदार फिल्म की तैयारी!
रोहित शेट्टी ने बताया कि, हम स्क्रिप्ट से बहक गए थे। दिलवाले की ओरिजनल स्क्रिप्ट 3 भाईयों की कहानी है.. और काजोल सिर्फ फ्लैशबैक के तीन- चार सीन्स में थीं। लेकिन बाद में जैसे ही मैंने शाहरुख- काजोल को एक फ्रेम में देखा.. मैंने स्क्रिप्ट बदल ली। वह मेरी गलती थी।

बहरहाल, गोलमाल 3 के इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि, मैं दिलवाले की ओरिजनल स्क्रिप्ट के साथ फिल्म बनाउंगा.. शायद 15 साल बाद। यदि अभी मैं बनाता हूं तो वह फिल्म सिर्फ सोशल मीडिया पर जोक बनकर रह जाएगी। बता दूं, दिलवाले की ओरिजनल स्क्रिप्ट टिपिकल रोहित शेट्टी स्टाइल है।


Click it and Unblock the Notifications











