CLEAR HAI: मैं शाहरूख खान के साथ अब कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं!
सुबह से गपशप गली में एक ही बात पर चर्चा चल रही है कि रोहित शेट्टी चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले के बाद अब शाहरूख खान के साथ तीसरी फिल्म बनाने जा रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है कि इस बात से रोहित शेट्टी के फैन्स जितना दुखी थे, शाहरूख खान के फैन्स उतना ही खुश।
बहरहाल, अब रोहित शेट्टी ने खुद ही इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अब मैं शाहरूख खान के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहा हूं। गौरतलब है कि फिलहाल रोहित गोलमाल अगेन पर काम कर रहे हैं।

इसके बाद रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ एक धमाकेदार एक्शन फिल्म प्लान कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राम लखन रीमेक भी डिब्बाबंद कर दिया है क्योंकि कोई दो एक्टर्स साथ में काम ही नहीं करना चाहते थे और सबको अनिल कपूर वाला रोल चाहिए था।
रोहित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मैं हमेशा देखता हूं कि किसने कितना बिज़नेस किया। पिछले साल इतना अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं था। एक फिल्म अगर कमाई करती है तो सबके लिए अच्छा होता है।
मैंने दिलवाले में काफी गलतियां की हैं और अब मैं गोलमाल 4 की रिलीज़ के लिए नर्वस हूं। मैं अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले नर्वस होता हूं। लेकिन बस यही चाहता हूं कि मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहे और उसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग देखें।


Click it and Unblock the Notifications












