''मेरी फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है.. उसे फ्लॉप नहीं कह सकते....''
यह कहना निर्देशक रोहित शेट्टी का। साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' काफी धमाकेदार तरीके से रिलीज हुई.. लेकिन दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। शाहरूख खान, काजोल स्टारर इस फिल्म ने भारत में 250 करोड़ के लगभग की कमाई की थी। फिल्म के बजट को देखते हुए इसे ऐवरेज का दर्जा दिया गया था।
अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. ऐसी दिखेंगी फिल्म की एक्ट्रेस!
बहरहाल, फिल्म के निर्देशक की मानें तो दिलवाले हिट फिल्म थी.. और फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी। दरअसल, जब रोहित शेट्टी से सवाल किया गया कि क्या दिलवाले के फ्लॉप होने से उनके और शाहरूख के रिश्ते में कोई दरार आई है!

तो रोहित शेट्टी ने कहा, बिजनेस की तरह देखा जाए तो दिलवाले फ्लॉप फिल्म नहीं थी। किसी भी पब्लिकेशन को निगेटिव कमेंट करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता.. और फिर सभी वही लिखने लग जाते हैं।
बहरहाल, दिलवाले की सफलता और असफलता पर तो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे.. लेकिन बता दें, रोहित बॉलीवुड के सबसे सफल डाइरेक्टर्स में शुमार हैं.. यहां खुद देंखे आंकड़ा-


Click it and Unblock the Notifications











