फिल्म सिटीलाइट्स एक गरीब किसान के जीवन पर आधारित है जो कि अच्छे जीवन की तलाश में मुंबई आता हैा चुनौतियां जिनका सामना वे करते हैं, उनका सामना एक बड़े शहर से होता है और जिस तरह से अपने प्यार की ताकत की वजह से वे चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं, यही है सिटीलाइट्स की कहानीा
अब इतनी तारीफ सुनने के बाद और फिल्म के चार स्टार देखने के बाद भी अगर ये सवाल आप हमसे पूछेंगे तो भला क्या जवाब दें आपको। सिटिलाइट्स एक ऐसी फिल्म है जिसे आप कई बार देख सकते हैं। हालांकि फिल्म में चटपटे व कमर्शियल मसाले आपको नहीं मिलेंगे लेकिन एक नयी सोच और एक समाज का एक छुपा हुआ चेहरा जरुर आपके सामने आएगा।