बोले भट्ट साहब..'सिटीलाइट्स' की पत्रलेखा को देखकर दंग रह जायेंगे

इन दिनों हर किसी की जुबां पर केवल फिल्म 'सिटीलाइट्स' का गीत चढ़ा हुआ है कि मुस्कुराने की वजह तुम हो... जिसे पर्दे पर फिल्माया गया है अभिनेता राजकुमार यादव और नवोदित अभिनेत्री पत्रलेखा पर। फिल्म के लिए जहां राजकुमार की लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री पत्रलेखा की तरफ लोगों का ध्यान गया है।

Pictures: 'सिटी लाइट्स

जिसके बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि पत्रलेखा जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं और लिहाजा फिल्म में जबर्दस्त अभिनय किया है। भट्ट ने कहा, "अगर आप अपने किरदार से जुड़ गए हों तो अपनी पहली फिल्म से ही एक दमदार अभिनेत्री के रूप में उभर सकती हैं। उनका नजरिया इसे लेकर एकदम साफ है कि वह क्या कर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म में सबसे मर्मस्पर्शी प्रस्तुति दी है।"

हंसल मेहता निर्देशित 'सिटीलाइट्स' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। जिनसे लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि आने वाली फिल्म 'सिटीलाइट्स' देखनी चाहिए, क्योंकि यह उन्हें उनकी खुद की भावनाओं से जोड़ेगी। यह फिल्म ब्रिटिश फिल्म 'मेट्रो मनिला' का आधिकारिक रूपांतरण है।

फिल्म एक राजस्थानी युगल की कहानी जो जीविका कमाने के लिए सपनों के शहर मुंबई आते हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म के एक्टर राजकुमार से इस बार भी लोगों को एक बड़े धमाके की उम्मीद है। फिल्म 30 मई को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/HQ4Ox7mLqds?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X