POSTER: अलीगढ़, 2016 का पहला 'कंट्रोवर्शियल' ड्रामा...होश उड़ा देगा
[बॉलीवुड समाचार] मनोज बाजपेयी और राजुकमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म अलीगढ़ का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और काफी कंट्रोवर्शियल मानी जा रही है।
वहीं फिल्म को सभी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिल चुकी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं जो गे है।
सूत्रों के अनुसार, यह पहली हिंदी फिल्म होगी जिसमें एक होमोसेक्सुअल कपल की कहानी लव मेकिंग सींस के साथ दिखाई जाएगी और मनोज बाजपेयी इन दृश्यों को पूरी संजीदगी से निभाएंगे।
'अलीगढ़' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है और प्रोफेसर के ऊपर आधारित कहानी है। मनोज बाजपेयी हर बार पर्दे पर कुछ नया करने की चाहत रखते हैं। और उनके हर किरदार का दर्शक इंतज़ार करते हैं।
अलीगढ़ की कहानी भी कितने गंभीर तरह से परदे पर उतारी जाएगी, फैन्स को इसका इंतज़ार रहेगा। वैसे अलीगढ़ के लिए तारीख तो बुक कर लीजिए पर अगर आपने ये 10 फिल्में छोड़ी हैं तो बहुत बड़ी गलती की है -


Click it and Unblock the Notifications













