सिटीलाइट्स देख भर आईं आलिया की आंखें

सिटिलाइट्स की सबसे बड़ी प्रशंसक बन बैठी हैं आलिया भट्ट जिन्होंने सिटिलाइट्स की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की और उनकी आंखो में आंसू आ गये फिल्म के दौरान। आलिया भट्ट ने एक ईवेंट के दौरान कहा सिटिलाइट्स देखने के बाद मैं अवाक रह गयी। यह एक लाजवाब फिल्म थी। फिल्म में राजकुमार राव और पत्र लेखा का अभिनय तो इतना बेहतरीन है कि आप खुद को फिल्म से, इसके किरदारों से कनेक्ट करने से खुद को रोक ही ना सकेंगे। राजकुमार राव से सभी को यही उम्मीद थी कि वो एक बेहतरीन फिल्म देखे और एक बार फिर से राजकुमार लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
सिटिलाइट्स फिल्म की कहानी एक ट्रेडर की है जिसका किरदार राजकुमार राव निभा रहे हैं, पात्र ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। कहानी के अनुसार राजकुमार गांव से मुंबई आते हैं ताकि अपने परिवार को एक बेहतर भविष्य दे सकें लेकिन मुंबई की चकाचौंध पास से उतनी ही फीकी नज़र आती है जितनी दूर से खूबसूरत। इस चकाचौंध में राजकुमार अपने परिवार तक को खोनी की कगार पर पहुंच जाता हा। फिल्म में बहुत से ऐसे पल है जो कि आपकी धडकनों को बढ़ा देंगे। आपकी आंखों में आंसू ले आएंगे।
इस चकाचौंध के बीच हम भी कई बार इस तरह के लोगों के मजबूरी और उनकी परेशानियों को नहीं देख पाते हैं और इसी छुपी हुई अनदेखी जिंदगियों को सिटिलाइट्स में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











