FIRST LOOK:मिलिए अलीगढ़ के गे प्रोफेसर मनोज बाजपेयी से

मनोज बाजपेयी एक उम्दा एक्टर हैं और अपने हर रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखे जा सकते हैं। यही कारण है कि सत्या से लेकर तेवर तक मनोज बाजपेयी ने कभी निराश नहीं किया। उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें उनके उम्दा अभिनय के लिए जानते हैं।

manoj-bajpai

एक्सपेरिमेंट की अगली सीढ़ी पार करने के लिए मनोज बाजपेयी ने अपने अगली फिल्म का लुक फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं जो गे है। जी हां, हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'अलीगढ' में मनोज बाजपेयी एक गे के किरदार में नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह पहली हिंदी फिल्म होगी जिसमें एक होमोसेक्सुअल कपल की कहानी ‌लव मेकिंग सींस के साथ दिखाई जाएगी और मनोज बाजपेयी इन दृश्यों को पूरी संजीदगी से निभाएंगे।

'अलीगढ़' की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है और प्रोफेसर के ऊपर आधारित कहानी है। मनोज बाजपेयी हर बार पर्दे पर कुछ नया करने की चाहत रखते हैं। और उनके हर किरदार का दर्शक इंतज़ार करते हैं। अलीगढ़ की कहानी भी कितने गंभीर तरह से परदे पर उतारी जाएगी, फैन्स को इसका इंतज़ार रहेगा।

More from Filmibeat

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+
    X