X
होम » सेलेब्स » विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट

Producer/Director/Actress
जीवनी:  विक्रम भट्ट एक भारतीय निर्देशक हैं।   पृष्ठभूमि  विक्रम भट्ट का जन्म 27 जनवरी 1968 में मुंबई में हुआ था।  उनके पिता का नाम प्रवीण भट्ट हैं।   शादी  भट्ट की शादी उनकी बचपन की दोस्त अदिति भट्ट से हुई है।  उनकी एक बेटी भी है-कृष्णा भट्ट।  साल 1998 में किन्ही कारणों से इस जड़ी ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।  इसके बाद उनका अफेयर मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन से रहा। फिर वह उनसे भी अलग हो गए।  उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल को पांच साल तक डेट किया।  किन्ही कारणों  से अमीषा और भट्ट का ब्रेकअप हो गया। भट्ट का उनकी बेटी की तरफ झुकाव हैं।  उनकी बेटी उन्हें फिल्म के दौरान सेट पर बतौर सहायक निर्देशक के काम करतीं हैं।   करियर  विक्रम भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज चौदह साल की उम्र में कर दी थी।  उनकी पहली फिल्म थी कानून क्या करेगा।  इसके बाद उन्होंने मुकुल आनंद के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म अग्निपथ में उनके साथ काम किया।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।   इस फिल्म के बाद भट्ट ने निर्देशक शेखर कपूर और महेश भट्ट के साथ दो-दो साल बतौर निर्देशक काम किया।  उन्होंने अपने सहायक फिल्म निर्देशन के दौर में कई हिट फ़िल्में जिनमे से एक हम हैं राही प्यार के फिल्म भी थी।   उन्होंने अपने करियर की बतौर निर्देशक शुरुआत फिल्म जन्म से की।  इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।  उनकी शुरुआत की चार फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधेमुंह गिरी, जिसने विक्रम की हिम्मत को पूरी ठ तोड़ कर रख दिया था।  उसके बाद उन्होंने लगातार हिट फ़िल्में निर्देशित की, जिनमे कसूर, राज, आवारा पागल दीवाना जैसी फ़िल्में शामिल थीं।  हालंकि इस फिल्म के बाद फिर उनका करियर ख़राब दौर से गुजरने लगा।   साल 2008 में भट्ट ने हॉरर फिल्म 1920 और शापित जैसी फिल्मों से अपनी हिंदी सिनेमा में वापसी की।  भट्ट ने पहली हिंदी सिनेमा में हॉन्टेड फिल्म 3डी में पेश की थी।  उनकी यह हांटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।   साल 2012 में उन्होंने फिर से हॉन्टेड फिल्म राज निर्देशित की।   बॉक्सऑफिस  अच्छी कमाई की।  भट्ट ने इसके बाद बिपाशा के साथ मिलकर भुतहा फिल्म राज 3 का निर्माण किया।  हालांकि या फिल्म उनकी और हॉन्टेड फिल्मों की तरह दर्शकों रिझा नहीं पायी।  इसके बाद उन्होंने भुतहा फिल्म 1920 ईविल रिटर्न्स बनाई, इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीकठाक कमाई की।   साल 2014 में उनकी एक और फिल्म क्रिएचर 3डी।  यह फिल्म दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम रही और बॉक्सऑफिस पर फिल्म को मुंह की खानी पड़ी।   टीवी करियर  विक्रम भट्ट नई हॉरर फ़िल्में बनाने के एक एक हॉरर शोर इश्क किल्स निर्देशित किया।  जोकि एक रियल लाइफ बेस्ड शो था।  हालंकि शो को उतनी टीआरपी नहीं जिंतनी उनकी फिल्मों को मिलती है।   प्रसिद्ध फ़िल्में  जन्म ,मदहोश। गुनेहगार, फरेब, बंबई का बाबू, ग़ुलाम, कसूर,राज, आप मुझे अच्छे लगने लगे ,आवारा पागल दीवाना, आँखे, फियर, स्पीड, 1920 ऐतबार,शापित, हॉन्टेड, राज 3 डी, डेंजरस इश्क , मिस्टर एक्स। 
और पढ़ें

विक्रम भट्ट फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
विक्रम भट्ट 21 Mar 2025
विक्रम भट्ट 2024
कृष्ण भट्ट 23 Jun 2023

विक्रम भट्ट:

विक्रम भट्ट

नाम विक्रम भट्ट
जन्म की तारीख 27 Jan 1968
उम्र 58
Mumbai
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

विक्रम भट्ट कुल कमाई

कुल कमाई

विक्रम भट्ट तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+