नील नितिन, विक्रम या विनय कौन सबसे हॉट डेविड?
बिजॉय नांबियार की फिल्म डेविड की चर्चा हर तरफ हो रही है। लेकिन जितनी चर्चा है फिल्म उतनी अच्छी नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर इसका बिजनेस भी काफी स्लो चल रहा है। खैर तीन-तीन हीरो लेकर बनाई गई फिल्म में तीनों ने डेविड का किरदार निभाया है। एक सवाल जो मन में आया, वो यह कि कौन सा डेविड सबसे हॉट लगा- नील नितिन मुकेश, विक्रम या फिर विनय वरमानी।
इस पर बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने एक पोल कराया, जिसमें सबसे ज्यादा मत अभी तक विक्रम को मिले हैं। 71 फीसदी लोगों का कहना है कि फिल्म में विक्रम सबसे हॉट लगे हैं। वहीं नील नितिन मुकेश को मात्र 20 फीसदी वोट मिले। विनय वरमानी के पक्ष में मात्र 9 फीसदी लोगों ने वोट दिये। यह पोल अभी जारी है।
मजेदार बात यह है कि नील नितिन इस फिल्म के सबसे मुख्य अभिनेता के रूप में आगे आये और बाजी विक्रम मार ले गये। नील की ऐक्टिंग भी फिल्म में कोई खास नहीं लगी। वहीं विक्रम ने जबर्दस्त अभियन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications












