'डेविड' फिल्म में होंगे तीन डेविड

बिजॉय नांम्बीर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डेविड' में विक्रम, नील नितिन मुकेश और विनय विरमानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उनके साथ लारा दत्ता, तब्बू और ईशा शेरवानी भी नज़र आएंगी। ये फिल्म दो भाषाओं में बन रही है एक हिन्दी में और एक तमिल में। दोनों भाषाओं में फिल्म का टाइटल एक ही है लेकिन फिल्म के अभिनेता अलग अलग हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म आगामी फरवरी माह में रिलीज होगी। आजकल ये फिल्म काफी सुर्खियां बना रही है।

डेविड फिल्म की कहानी तीन लड़कों की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है जिनका नाम डेविड है। तीनों अपनी जिंदगी में एक ऐसा कदम उठाने जा रहे हैं जो उनकी जिंदगी बदल के रख देगी। इस कदम को उठान से पहले तीनों डेविड की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आते हैं लेकिन इन उतार चढ़ाव के बावजूद किस तरह तीनों अपनी जिंदगी के इस अहम फैसलो के कायम रखते हैं और जिंदगी बदल के रख देने वाला कदम उठाते हैं इसी पर पूरी फिल्म की कहानी बेस्ड है।

हाल ही में डेविड फिल्म के हिंदी संस्करण का म्यूसिक मुंबई के हार्ड रॉक कैफे में लॉंच किया गया और इस लॉंच के मौके पर नील नितिन मुकेश, विक्रम, विनय विरमानी के साथ ईशा शेरवानी और लारा दत्ता मौजूद थीं। ज्ञात हो कि फिल्म के निर्देशक बिजॉय नाम्बीर ने दिसंबर 2011 में ही अनाउंस कर दिया था कि वो एक डेविड नाम की फिल्म बनाएंगे। उसी समय उन्होंने विक्रम को इस फिल्म के लिए साइन भी कर लिया था। पहले नील नितिन मुकेश की जगह विवेक ऑबरॉय को लिया जा रहा था लेकिन बाद में विवेक के फिल्म को छोड़ने की वजह से नील नितिन मुकेश को फिल्म में कास्ट कर लिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X