..................... Barfee and Gangs Of Wasseypur roked in Filmfare Awards nominations, फिल्फेयर नॉमिनेशन पार्टी में चमके बॉलीवुड सितारे - Hindi Filmibeat

फिल्फेयर नॉमिनेशन पार्टी में चमके बॉलीवुड सितारे

हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी के दौरान बॉलीवुड स्टार्स का जमावाड़ा लगा। दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, करन जौहर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी बड़े सेलिब्रिटीज इस पार्टी के दौरान नज़र आए। इवेंट के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया "फिल्मफेयर नॉमिनेशन पार्टी के दौरान हमने काफी मजे किये। सुपर डुपर एलिगेंट अफेयर। सॉरी मुझे जल्दी जाना पड़ा लेकिन बहुत अच्छा था।"

यहां पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स हैं

बेस्ट फिल्म- बर्फी, इंग्लिश विंग्लिश, गैंग्स ऑफ वासेपुर, कहानी और विकी डोनर

बेस्ट एक्टर इन मेन रोल (मेल)- रितिक रौशन- अग्निपथ, इरफान खान- पान सिंह तोमर, मनोज बाजपेई- गैंग्स ऑप वासेपुर, रणबीर कपूर- बर्फी, सलमान खान- दबंग 2 और शाहरुख खान- जब तक है जान।

बेस्ट एक्टर इन मेन रोल (फीमेल)- दीपिका पादुकोण- कॉकटेल, करीना कपूर- हिरोइऩ, परिणिती चोपड़ा- इशकजादे, प्रियंका चोपड़ा- बर्फी, श्रीदेवी- इंग्लिश विंग्लिश और विद्या बालन- कहानी

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिव रोल (मेल)- अक्षय कुमार- ओह माई गॉड, अनु कपूर- विकी डोनर, इमरान हाशमी- शंघाई, नवाजुद्दीन सिद्दीकी- तलाश और ऋषी कपूर- अग्निपथ

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिव रोल (फीमेल)- अनुष्का शर्मा, जब तक है जान, हुमा कुरैशी- गैंग्स ऑफ वासेपुर, इलियाना डी क्रूज- बर्फी, रानी मुखर्जी- तलाश और रिचा चड्ढा- गैंग्स ऑफ वासेपुर

पार्टी के दौरान बॉलीवुड के कई सारे सितारे वहां पर मौजूद थे। जिनका नाम नॉमिनेशन में था वो तो शामिल हुए ही लेकिन जिनका नाम नॉमिनेशन में शामिल नहीं था वो सितारे भी इस पार्टी के दौरान नज़र आए। करन जौहर, आलिया भटट्, हुमा कुरैशी, अली ज़फर सभी वहां पर मौजूद थे। बर्फी फिल्म को सबसे ज्यादा 9 श्रेणियों के लिए लिए नामांकित किया गया उसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर को 6 अलग अलग कैटगरी के लिए नॉमिनेट किया गया।

फिल्मफेयर नॉमिनेशन पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X