इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात, डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब, ऑर्गन फेलियर...

Vikram Weight Loss: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक विक्रम, जिन्हें लोग चियान विक्रम के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे जानने के बाद आप अपना वजन कम करने के ख्वाब को देखना ही छोड़ देंगे।
एक्टर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने एक फिल्म के लिए अपना वजन कम करने की वजह से अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। उन्होंने कहा कि उनके डॉक्टरों ने उन्हें लगातार वजन कम करने से मना कर दिया था क्योंकि डॉक्टर्स को लग रहा था कि उनके लगातार वजन कम करने से अगर हालात बिगड़ी तो वे उन्हें कैसे ठीक करेंगे।
विक्रम ने पिंकविला को बताया कि उन्हें अपनी 2015 की फिल्म, आई के लिए बदलाव से गुजरना पड़ा, जिसमें उन्होंने एक बॉडीबिल्डर-सुपरमॉडल का रोल निभाया था, जो बाद में कुबड़ा बन जाता है। उन्होंने बताया, "उस समय मेरा वजन 86 किलो से घटकर 52 किलो हो गया था और मैं 50 किलो पर आना चाहता था।"
उन्होंने बताया, "मेरे डॉक्टर ने कहा, 'हमें एक्साटेड नहीं होना चाहिए क्योंकि अंदर थोड़े बदलाव हो रहे हूं और आपके अंग काम करना बंद कर सकते हैं और अगर एक बार अंगों ने काम करना बंद किया तो, हमें नहीं पता कि आपको कैसे ठीक किया जाएगा।' तभी मैं रुक गया और वजन घटाने की जर्नी को वहीं पर खत्म कर दिया।"
विक्रम ने यह भी बताया कि कैसे अपनी फिल्म काशी की शूटिंग के बाद वे कुछ महीनों तक ठीक से देख नहीं पाए, क्योंकि उनकी "पलकें हमेशा ऊपर रहती थीं"। उन्होंने बताया, "मुझे भेंगापन होने का खतरा था।"
पोन्नियिन सेल्वन एक्टर ने पहले बताया था कि कैसे उनके थिएटर के दिनों में एक दुर्घटना हुई थी, जिसके कारण उन्हें तीन साल तक बिस्तर पर रहना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मेरी 23 सर्जरी हुईं। डॉक्टरों ने कहा कि मैं फिर कभी नहीं चल पाऊंगा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।"
विक्रम हाल ही में 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म थंगालान में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर ने पांच अलग-अलग रोल निभाए थे। अब उनके पास ध्रुव नचतिरम: चैप्टर वन - युद्ध कंदम और वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











