'रावण' में ऐश के नायक अभिषेक नहीं विक्रम
सभी को पता है कि रावण हिंदी और तमिल दो भाषाओं में बन रही है। लेकिन ये जानना थोड़ा हैरतंगेज है कि ऐश और अभि का पेयर तमिल फिल्म में तो साथ है। लेकिन हिंदी भाग में ऐश के नायक की भूमिका दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम कर रहे हैं। विक्रम तमिल रावण में खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म 18 जून को रिलीज हो रही है।
हिंदी रावण की गैलरी देखें
विक्रम बताते हैं कि जब उन्हे हिंदी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला तो वह काफी नर्वस हुए। लेकिन तमिल रावण में ऐश्वर्या के काम को देख कर वह अपनी भूमिका करने के लिए प्रेरित हुए। वह कहते हैं कि "शुरुआत में मैं काफी डरा हुआ था क्योंकि मेरे दिमाग पर एक बोझ था। जब मैंने देखा कि ऐश ने तमिल भाषा न समझते हुए भी तमिल संस्करण में अच्छा काम किया तब मेरे अंदर भी आत्मविश्वास आया।"
तमिल रावण की गैलरी देखें
विक्रम का मानना है कि यदि फिल्म केवल हिंदी में बनती तो उनके लिए हिंदी रावण में किया गया रोल बेहद कठिन हो जाता पर तमिल रावण में काम करने की वजह से हिंदी में किया गया रोल उनके लिए आयान हो गया। हिंदी संस्करण में विक्रम ने ऐश्वर्या के पति की भूमिका की है। यह सकारात्मक किरदार है। जबकि तमिल संस्करण में उन्होंने नकारात्मक किरदार बीरा किया है। हिंदी संस्करण में बीरा का किरदार अभिषेक बच्चन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











