चांस पे डांस वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक ड्रामा है, जिसका निर्देशन केन घोष ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, जिनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म 15 जनवरी 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जोकि बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। कहानी समीर (शाहिद कपूर) की कहानी के साथ ही साथ फिल्म भी आगे बढ़ती है। समीर दिल्ली का नौजवान है। वह पिता री की दुकान संभालने के बजाय मुंबई आकर अपना टैलेंट साबित करना चाहता है। खैर मुंबई तो वह पहुंच जाता है लेकिन टैलेंट साबित करना , ये उसके लिए आसान नहीं साबित होता। वह सैकड़ों ऑडिशंस देता है और कई बार रिजेक्ट होता है। फिर भी वह अपनी कोशिशों में लगा रहता है। ऐसे ही एक दिन उसकी मुलाकात टीना (जेनेलिया डिसूजा) से होती है। टीना एक कोरियोग्राफर है जो उसके लिए बहुत सपोर्टिव होती है। टीना उसे जिंदगी में फन और प्यार के साथ-साथ कड़ी मेहनत के लिए भी तैयार करती है। समीर के संघर्ष के जरिए निर्देशक ने बॉलीवुड में एक मुकाम पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हजारों युवाओं के अनकहे प्रयासों को उकेरा है।