..................... 'Big Switch' has given me a reality check: Genelia D'Souza | जेनेलिया को देश की गरीबी का एहसास हुआ - Hindi Filmibeat

जेनेलिया को देश की गरीबी का एहसास हुआ

By Staff

अभिनेत्री जेनीलिया डीसूजा कहती हैं कि रियलिटी टीवी शो 'बिग स्विच' की प्रस्तोता बनने के बाद ही उन्होंने जाना कि भारत में किस हद तक गरीबी है। इस शो में 10 ऐसे धनवान बच्चों को दिखाया गया है जो झुग्गी-बस्ती के बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सुविधा युक्त जीवन शैली त्याग देते हैं।

जेनीलिया ने कहा, "'बिग स्विच' एक ऐसा शो है जिसमें सपने देखने वाला एक धनवान बच्चा एक गरीब बच्चे के सपनों को पूरा करने के लिए अपने सपने त्याग देता है। इस शो का मकसद ऐसे बच्चों की मदद था जो अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकते। मैंने धनवान और निर्धन बच्चों के बीच कुछ ऐसे बेहद भावुक क्षण देखे जिन्होंने मुझे जीवन की वास्तविकता से परिचित कराया।"

उन्होंने कहा, "भारत में अत्यधिक गरीबी है लेकिन इसके बावजूद झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों में सपने देखने का साहस है। मैंने 'बिग स्विच' में शामिल होना स्वीकार किया क्योंकि यह एक अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू हुआ रियलिटी शो था। शो की अवधारणा सकारात्मक थी और शो का आत्मा बहुत स्वच्छ थी।"

यूटीवी बिंदास पर दिखाए जाने वाले इस शो का फिनाले शनिवार को प्रसारित हुआ था। जेनीलिया ने शो की प्रस्तोता व बच्चों की दोस्त और सलाहकार की भूमिका निभाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X