..................... I'm single and ready to mingle: Shahid Kapoor । एक से दो होने के इंतजार में शाहिद - Hindi Filmibeat

एक से दो होने के इंतजार में शाहिद

By Staff

बॉलीवुड के सबसे सेक्सी शाकाहारी हीरो का खिताब पा चुके शाहिद कपूर के रोमांस की खबरें आए दिन सुनी जाती हैं। उनके अभिनेत्रियों से संबंधों की खबरें फिजाओं में उड़ती रहती हैं। लेकिन शाहिद ने अब यह खुलासा कर ही दिया कि वह बिल्कुल अकेले हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'लिफ्ट करा दे' के दौरान शाहिद ने कहा कि वह बिल्कुल अकेले हैं लेकिन उन्हें एक से दो होने में कोई गुरेज नहीं है। शाहिद इस कार्यक्रम में बतौर विशेष मेहमान आए थे। यह कार्यक्रम यश राज फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है और करन जौहर इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।

जौहर की 'रब ने बना दी जोड़ी' की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से संबंधों के बारे में पूछने पर शाहिद फंसते नजर आए। शाहिद उनके साथ परमीत सेठी निर्देशित अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। इस प्रसंग पर शाहिद ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप परमीत से बेहतर तरीके से पूछ सकते हैं । आजकल सभी निर्देशक मजा लेने लगे हैं। "

शाहिद ने कहा,"मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं प्रियंका चोपड़ा या अन्य किसी अभिनेत्री के साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं।" धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण आगामी शुक्रवार को रात आठ बजे किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X