जेनेलिया ने छीना जिया का रोल
शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'चांस पे डांस' में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की जगह जिया खान को मुख्य अभिनेत्री का किरदार सौंपा गया था लेकिन बाद में जिया को बाहर का रास्ता दिखाकर जेनेलिया को एंट्री दे दी गई। फिल्म के निर्देशक ने ऐसा क्यों किया इसपर जेनेलिया कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।
कहा जाता है कि जिया के साथ फिल्म के कुछ अंशों की शूटिंग भी हुई थी। इस संबंध में पूछे जाने पर न केवल जेनेलिया ने इसपर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया बल्कि यह भी कहा कि उन्होंने जिया पर फिल्माए गए दृश्यों को नहीं देखा। उनका कहना है कि अब इस मुद्दे पर बात करने का कोई अर्थ नहीं है।
जिया के फिल्म से बाहर होने का एक कारण यह बताया जा रहा है कि वह किरदार में बदलाव से खुश नहीं थी। वैसे बात चाहे जो भी हो लगता है जेनेलिया ने बॉलिवुड का ट्रेंड सीख लिया है यानि दूसरों के रोल पर हाथ मारना और फिर चुप्पी साधे रखना।
यह फिल्म 15 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications