'चांस पे डांस' का फैसला चांस पर

By Staff

निर्देशक - केन घोष
स्टार कास्ट - शाहिद कपूर, जेनेलिया डिसूजा, मोहनीश बहल, सतीश शाह
निर्माता - यूटीवी मोशन पिक्चर्स
रिलीज डेट - 15 जनवरी 2010
रेटिंग मीटर - 3/5

समीक्षा- फिल्म चांस पे डांस को एक महेनती प्रयास कहना सही होगा। यह फिल्म बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहे एक स्ट्रगलर की कहानी है। इसलिए इस फिल्म का विषय नया है ये कहना गलत होगा। लेकिन फिल्म का ट्रीटमेंट नया है इसमे कोई शक नहीं। फिल्म के एक-एक सीन में अभिनेता और निर्देशक द्वारा की गयी मेहनत को महसूसा जा सकता है। इससे पहले भी फिल्म नाच और एक आध और फिल्मों में इस विषय को परोसा गया है। लेकिन यह फिल्म अपनी पूर्ववर्ती फिल्मों से हट कर है।

स्टोरी लाइन - समीर (शाहिद कपूर) की कहानी के साथ ही साथ फिल्म भी आगे बढ़ती है। समीर दिल्ली का नौजवान है। वह पिता री की दुकान संभालने के बजाय मुंबई आकर अपना टैलेंट साबित करना चाहता है। खैर मुंबई तो वह पहुंच जाता है लेकिन टैलेंट साबित करना , ये उसके लिए आसान नहीं साबित होता। वह सैकड़ों ऑडिशंस देता है और कई बार रिजेक्ट होता है। फिर भी वह अपनी कोशिशों में लगा रहता है।

ऐसे ही एक दिन उसकी मुलाकात टीना (जेनेलिया डिसूजा) से होती है। टीना एक कोरियोग्राफर है जो उसके लिए बहुत सपोर्टिव होती है। टीना उसे जिंदगी में फन और प्यार के साथ-साथ कड़ी मेहनत के लिए भी तैयार करती है। समीर के संघर्ष के जरिए निर्देशक ने बॉलीवुड में एक मुकाम पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हजारों युवाओं के अनकहे प्रयासों को उकेरा है।

चटपट प्रेडिक्शंस - फिल्म मेहनत से तैयार की गयी है। हालांकि किसी नयेपन का अभाव पूरी फिल्म में खटकता है। फिर भी शाहिद और जेनेलिया की मेहनत , युवाओं को बॉक्स ऑफिस पर खींचेगी जरूर। हां एक बात और शाहिद और जेनेलिया दोनों की जोड़ी फिल्म में काफी क्यूट लगी है। शाहिद नयी पढ़ी के हीरो हैं और नयी जेनरेशन की ऐक्ट्रेसेज के साथ ही जमते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X