जेनीलिया के साथ रात बिताएंगे शाहिद
फिल्मों के प्रचार के विभिन्न तरीकों में यह सबसे नया तरीका होगा। अपनी फिल्म 'चांस पे डांस' के प्रचार के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और जेनीलिया डीसूजा बुधवार को यहां एक कार में साथ में रात गुजारेंगे। फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने बताया कि शाहिद और जेनीलिया बुधवार को कमालिस्तान स्टूडियो में एक छोटी सी कार में पूरी रात गुजारेंगे और वहां कार के आस-पास लोगों के बैठने की जगह भी होगी।
शाहिद ने फिल्म में एक ऐसे संघर्षशील नौजवान की भूमिका की है जो फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आता है। एक खबर के मुताबिक फिल्म के इस तरह से प्रचार की योजना इसलिए बनाई गई क्योंकि यहां आकर संघर्ष करने वाले कई लोगों को अपनी रातें इस तरह गुजारना पड़ती हैं।
सूत्र ने बताया कि जो लोग शाहिद और जेनीलिया की कार के आस-पास सुबह तक रहेंगे उन्हें सुबह छह बजे दोनों कलाकारों के साथ चाय पीने का अवसर मिलेगा। यूटीवी के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 जनवरी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











