क्या है सलमान खान की हिट एंड रन केस!
[बॉलीवुड न्यूज] आज सलमान खान के 13 साल पुराने हिट एंड रन केस पर फैसला आ चुका है। कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ सारे आरोपों को सही माना है और गैर-इरादातन हत्या के मामले में दोषी माना है। बता दें, सलमान को इस मामले में 5 साल की जेल और 25 हजार जुर्माना देने की सजा मिली है। बहरहाल, सलमान के साथ साथ यह पूरे देश के लिए एक बड़ा दिन है। बॉलीवुड में दशकों से राज करने वाले इस दबंग खान के लिए उनके करोड़ों फैंस दुआ मांग रहे हैं।
13 सालों से, खासकर पिछले कुछ दिनों से सलमान खान हिट एंड रन केस काफी सूर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान हिट एंड रन केस मामला है क्या?
दिन- यह मामला है 28 सितंबर 2002 का।
जगह- हिल रोड जंक्शन
क्या थी घटना- सलमान खान अपने दोस्तों के साथ रेन बार और जेडब्ल्यू मैरियट में शाम बीता रहे थे। इसके बाद वे अपनी व्हाइट टोयोटा लैंड क्रूजर से घर वापस जा रहे थे। जब उनकी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले पर पिछले 13 साल से केस चल रहा है। बता दें, इस मामले में सलमान खान को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













