..................... Has the release date of TOXIC been changed again? Tara Sutaria breaks her silence - Hindi Filmibeat

क्या फिर बदल गई TOXIC की रिलीज डेट? तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, यश के फैंस हो जाएंगे खुश

Toxic Release Date: केजीएफ फेम यश की फिल्म'टॉक्सिक' का टीजर जब रिलीज हुआ था तो इसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ये विवादों में भी रहा क्योंकि एक कार सीन काफी बोल्डनेस के साथ फिल्माया गया था।

Toxic

बाद में ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन रणवीर सिंह धुरंधर की वजह से फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा जो कि एक अच्छा फैसला था। सभी जानते हैं कि धुरंधर 2 ने किस तरह की कमाई की है।

खबर आई थी कि फिल्म मार्च में नहीं अब 4 जून को रिलीज होगी और फैंस फिर से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब पता चला है कि फिल्म 4 जून को भी नहीं रिलीज होगी बल्कि और आगे खिसक सकती है। इसके लेकर अब फिल्म की अभिनेत्री तारा सुतारिया की तरफ से एक रिएक्शन सामने आया है जिसने इस अफवाह पर पानी फेर दिया है।

फिर बदलेगी टॉक्सिक की रिलीज डेट?

तारा सुतारिया एक कमाल की अदाकारा हैं और हिंदी फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं। टॉक्सिक को लेकर उनका कहना है, फिल्म की रिलीड डेट में अब किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा और फिल्म 4 जून को ही रिलीज होगी। इस दौरान तारा सुतारिया फराह खान के यूट्यूब व्लॉग का हिस्सा बनीं थीं और टॉक्सिक को लेकर बात की। मेकर्स की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 की वजह से नहीं टाली गई थी बल्कि ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में अशांति के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दी गई थी। यश एक शानदार अभिनेता है और सभी जानते हैं कि वो पर्दे पर आते हैं तो किसी ना किसी तरह का धमाका ही करते हैं।

लोगों को है इंतजार

यश की इस फिल्म को लेकर लोगों को इंतजार है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सिलसिला थम नहीं रहा है। काफी समय के बाद यश किसी दूसरी फिल्म के साथ सामने आ रहे हैं। फैंस को इस फिल्म से उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि यश ने जो स्टेटस केजीएफ के साथ सेट किया है ये फिल्म निराश नहीं करेगी। फिल्म 4 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

Read more about: toxic tara sutaria yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X