..................... Naagin 7 Actress Kanika Mann Opens Up About Harassment In Childhood In Her Home - Hindi Filmibeat

'नागिन 7' की इस हसीना संग बचपन में हुई थी घिनौनी हरकत, बोलीं- उसने मुझे अपना...

Kanika Mann Faced Harassment At Her Home: 'नागिन 7' इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार में काफी पसंद की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कनिका मान को नेगेटिव रोल यानी कि राधिका उर्फ़ ड्रैगन के किरदार में देखा जा रहा है।

Kanika Mann Faced Harassment At Her Home

लेकिन हाल ही में Hauterrfly के साथ इंटरव्यू के दौरान कनिका मान ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। जहां पर उन्होंने गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया। इसके बाद में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसको सुनने के बाद में फंस भी हैरान रह गए।

कनिका मान इस पर बात करते हुए कहती है कि कई बार घर में भी लड़कियों के साथ में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में वह अभी भी किसी से भी बात नहीं कर पाती हैं। उन्हें लगता है कि उनकी बातों को कौन सुनेगा।

कनिका मान ने इस पर बात करते हुए कहा कि मान लो कि कोई भी कजिन या फिर रिलेटिव या कोई पड़ोसी कुछ भी ऐसा कर देता है तो आप किसको बताने के लिए जाओगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि घर के लोगों के लिए भी इस तरीके की बातों पर विश्वास करना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।

कनिका मान इस पर रहती है कि "मेरे साथ में ऐसा पानीपत में हुआ। मुझे ऐसा लगता है कि इन सब चीजों में ज्यादातर हमारे रिलेटिव या फिर कजिन ही इंवॉल्व होते हैं। ऐसी चीजों का बच्चों के दिमाग पर बहुत ही ज्यादा बुरा असर पड़ता है।"

कनिका मान ने इस पर आगे बताया कि "कोई आपके प्राइवेट पार्ट को टच कर दे या फिर अपने प्राइवेट पार्ट को दिखा दे तो ऐसा लगने लग जाता है कि अरे यह क्या है।" अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें लगने लग गया था कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई है।

कनिका मान बताती है कि वह तब फोर्थ क्लास में थी और तब पपीता खाने लग गई थी जिससे कि उनका अबॉर्शन हो जाए। अभिनेत्री ने बताया कि "मेरे घर पर भाभी वगैरह जब प्रेगनेंसी में आ जाती थी तो कहती थी कि पपीता नहीं खाना चाहिए वरना अबॉर्शन हो जाएगा। इसीलिए मैंने पपीता खाना शुरू कर दिया था।"

कनिका मान आगे बताती है कि "मुझे तब इतनी बिल्कुल भी समझ नहीं थी और मुझे ऐसा लगा था कि किसी ने मुझे टच कर लिया है तो मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। एक बड़े कजिन ने मेरे साथ में ऐसा किया था।"

कनिका मान ही नहीं कई सारी सेलिब्रिटीज इस पर लेकर खुलकर बात कर चुकी है और आजकल तो आम लड़कियों के साथ में भी ऐसा होता है जो कई बार खुलकर बोल नहीं पाती है।

Read more about: kanika mann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X