Kartik Aaryan के पर्सनालिटी राइट्स मामले में कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, सुनाया ये सख्त आदेश
Kartik Aaryan personality Rights case: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने काम को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन आपको बता दें कि पर्सनालिटी राइट्स के उल्लंघन के मामले में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल कुछ लोग सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की तस्वीर, वीडियो और उनकी आवाज को बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर बिना उनकी इजाजत के उनके चेहरे को किसी अन्य कंटेंट पर देखकर एक्टर नाराज हुए इसीलिए उन्होंने सख्त कदम उठाया।

कार्तिक आर्यन के पक्ष में गया मामला
बता दें कि इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट का फैसला एक्टर कार्तिक आर्यन के पक्ष में गया है। कोर्ट ने एक्टर से जुड़े उन कंटेंटों को हटाने का आदेश दिया है जिसमें एक्टर की सहमती नहीं है। दरअसल एक्टर ने कोर्ट ने गुहार लगाते हुए कहा था कि उनके चेहरे और उनकी आवाज का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के हो रहा है जिससे उनकी इमेज पर गहरा असर पड़ रहा है। एक्टर ने यह भी दावा किया कि AI और डीपफेक की मदद से उनके उल्टे सीधे वीडियो बनाए जा रहे हैं।
डीपफेक वीडियो बनाने वालों की पहचान की जाए उजागर
एक्टर ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि जो भी लोग बिना उनकी इजाजत के उनकी तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं उसपर तुरंत ही रोक लगाई जाए। जो लोग AI का इस्तेमाल करके फोटो और वीडियो जनरेट कर रहे हैं। उसपर भी रोक लगानी चाहिए। एक्टर ने यह भी कहा कि जो भी इस तरह के कंटेंट बना रहे हैं उस लोगों की पहचान भी सामने लाई जाए जो लोग इस तरह की चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं।
इन हस्तियों ने भी खटखटाया था पर्सनालिटी राइट्स के लिए कोर्ट का दरवाजा
आपको बता दें कि अभी तक पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर, एक्टर जूनियर एनटीआर, नागार्जुन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, श्री श्री रविशंकर समेत तमाम हस्तियां पर्सनालिटी राइट्स के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











