'इतनी अमीर होकर भी फटे पुराने कपड़े पहनती हैं...', Jaya Bachchan को लेकर ये क्या बोल गई Rakhi Sawant!
Rakhi Sawant On Jaya Bachchan Looks: राखी सावंत को इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। वह कई सारे शोज या फिर फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन वह अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनका कोई ना कोई इंटरनेट पर वीडियो वायरल होता रहता है और लोग भी इसका खूब लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा को लेकर एक ऐसा कमेंट कर रही है जिसके बाद में काफी लोग तो उनको ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसको मजाक में भी ले रहे हैं।

दरअसल राखी सावंत का यह वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है जब वह फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू दे रही थी। इस दौरान उन्होंने रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव लाइफ को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया जिसके बाद में लोग काफी हैरान हो गए।
इसमें राखी सावंत कहती हुई नजर आ रही है कि "जया जी आप इतनी अमीर इतनी बड़ी हीरोइन होकर अपने आप को संवरती नहीं हो। आप बालों को कलर तो कीजिए। थोड़ा फेस पर बॉटॉक्स कीजिए। फेस को थोड़ा लिफ्ट करवाइये। आपके हस्बैंड अमिताभ बच्चन है।"
राखी सावंत ने आगे कहा कि "रेखा जी को देखो वो क्या खुद को संवारती हैं क्या जेवर पहनती हैं भाई। वो बहुत सुंदर हैं। जया जी आपका भी सलवार कमीज देखे बहुत ही फटे पुराने लगते हैं। जया जी तो अच्छा सलवार कमीज भी पहनकर नहीं घूमती हैं। इतनी करोड़पति अरबपति है। जया बच्चन जी आप मुझे बुलाए आपके बर्थडे में, मैं आपको अच्छा सूट गिफ्ट करूंगी।"
लगातार राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। एक यूजर तो कमेंट करते हुए लिखना है कि "बोल ये रही है रही है और डर मुझे लग रहा है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "जया जी ने अगर यह वीडियो देख लिया तो क्या होगा।" हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब राखी सावंत इतने बेबाक तरीके से किसी के बारे में बात कर रही हों।


Click it and Unblock the Notifications











