'मुसलमान' और 'गाय' को लेकर क्या बोल गए पुनीत सुपरस्टार? लोगों ने कहा- 'सवाल में दम तो है'
Puneet Superstar on Cow: इंडिया में खासकर उत्तर भारत में गौ हत्या के नाम पर आए दिन किसी ना किसी तरह का बवाल देखने को मिलता है। कभी किसी इंसान को पीट पीटकर मार दिया जाता है तो कभी विवाद होता रहता है।

हालांकि इस पर अभी तक किसी तरह का कानून आधिकारिक तौर पर नहीं बना है जिससे गौ हत्या पूरी तरह से रोक दी जाए। इस बीच एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें मशहूर इँफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार एक सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुनीत की मानें तो मुसलमान गाय नहीं पालता है तो भी गायों को बेचता कौन है? इसके बाद उनका ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार ने लिखा ये पोस्ट
अपनी अजीब कंटेंट को लेकर मशहूर पुनीत सुपरस्टार इंस्टाग्राम पर कई बार सवाल भी उठाते हैं। उन्होने एक पोस्ट किया जिसमें वो नजर आ रहे हैं। ऊपर लिखा हुआ है, ''एक सवाल.. मुसलमान तो गाय पालता नहीं है तो फिर इसे बेचता कौन है।'' इसके बाद ये पोस्ट चर्चा में है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार के इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स हैं और लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार को लेकर मशहूर है कि वो कभी नाली का पानी पी लेते हैं तो कभी गटर में कूद जाते हैं। जो भी वो करते हैं वो काफी हैरान करने वाला होता है। पुनीत सुपरस्टार एक ऐसे कंटेंट क्रिएटर हैं जिनका कंटेंट जल्दी कोई कॉपी नहीं कर सकता है।
ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं लोग
गाय को लेकर इस सवाल पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पुनीत भाई मान गए।'' एक ने लिखा, ''क्या बात कही है भाई, दम तो है।'' एक ने लिखा, ''गंगाधर ही शक्तिमान है।'' एक ने लिखा, ''आज से आपका नाम पुतिन।'' एक ने लिखा, ''असली "मौत का खेल" में प्रवेश कर रहे हैं पुनीत।'' एक ने लिखा, ''बल्लू ही बालवीर था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















