Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि
Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत जगत की सबसे मशहूर गायिका आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं रहीं। आशा भोसले की निधन की खबर ने फैन्स और सितारों को झकझोर कर रख दिया। बता दें कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से आशा भोसले की निधन हुआ था। 92 साल की आशा भोसले ने अपने करियर में 12000 से ज्यादा गाने गाए हैं। आशा भोसले काफी मंहगी सिंगर बन गई थीं। देश विदेश में उनके टूर होते थे। जिसका वह अच्छा चार्ज करती थीं। बता दें कि गानों के अलावा आशा भोसले के कई बिजनेस भी थे जिससे अच्छी कमाई होती थी।

श्मशान घाट पहुंचा पार्थिव शरीर
आपको बता दें कि आशा भोसले का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच चुका है। उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि आज सुबह आशा भोसले के अंतिम दर्शन उनके मुंबई वाले घर कासा ग्रांडे में रखा गया था। उनके शरीर को तिरंगे से लपेटकर सलामी दी गई थी।
लगे अमर रहो के नारे
आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए 'आशा भोसले अमर रहें' के नारे लगे। आशा भोसले का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शिवाजी पार्र शमशान घाट पूरा फूलों से सजाया गया। तिरंगे में लपेट कर आशा भोसले को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम क्रिया के दौरान सिंगर शान और अनूप जलोटा ने गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आशा भोसले को उनके बेटे आनंद ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा परिवार, सितारे, पॉलिटिशन और कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











