पाकिस्तानी क्रिकेटर की दीवानी हैं 'धुरंधर' डायरेक्टर की पत्नी, कौन हैं ये हसीना? पुराने वीडियो ने मचाया हंगामा
Aditya Dhar Wife: धुरंधर और धुरंधर 2 तो सब ने ही देखी होगी और इस फिल्म ने रिलीज होकर पाकिस्तान में विवाद इसलिए खड़ा किया था क्योंकि उसी पर आधारित है। इस फिल्म को निर्देशक आदित्य धर ने बनाया है और दिखाया है कि कैसे एक इंडियन लड़का जाकर वहां एक एक करके सभी को खत्म कर देता है।

अगर आपसे इस बीच ये कहा जाए कि निर्देशक आदित्य धर की पत्नी एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की दीवानी है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद कुबूल कर रही हैं कि वो उनका क्रश है क्रिकेटर शाहिद अफरीदी। बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है।
कौन आदित्य धर की पत्नी?
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम की जो कि आदित्य धर की पत्नी है। जी हां, आदित्य ने लंबे अफेयर के बाद यामी को अपनी हमसफर बनाया था। यामी गौतम अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और कई शानदार फिल्मों में उन्होने अच्छा काम किया है। यामी का एक पुराना वीडियो वायरल है जिसमें वो एक रिपोर्टर से बात कर रही हैं।
रिपोर्टर यामी से कहता है कि वो शाहिद अफरीदी की पसंद करती हैं? इस दौरान यामी कहती हैं, ''बिल्कुल सही है वो मुझे बहुत अच्छे लगते थे और अच्छे लगते हैं। मैं ज्यादा क्रिकेट नहीं देखती लेकिन आज मुझे जबरदस्ती दिखाया गया। छक्के देखे तो मेरे छक्के छूट गए।'' यामी गौतम का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि उस वक्त यामी की शादी नहीं हुई थी और वो काफी यंग नजर आ रही हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग यामी गौतम को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उस समय सभी लोग सोचते थे कि पाकिस्तान अच्छा है, लेकिन अब हमें वास्तविकता पता चल गई है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा है तो हम भी हानिया आमिर को पसंद करते हैं।'' एक ने लिखा, ''धुरंधर भारत में एक और पाक जासूस।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications
















