गद्दी की जंग अब बड़े पर्दे पर- पुरानी नहीं नई कहानी, नए बदले के साथ आ रही है 'मिर्जापुर: द मूवी'
Mirzapur The Movie: डिजिटल दुनिया में तहलका मचाने के बाद, मिर्जापुर सीरीज अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। हालांकि कुछ फैंस को लगता है कि यह फिल्म सीजन 4 की कहानी को आगे बढ़ाएगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म फ्रैंचाइज़ी के भीतर एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाली है, एक ऐसा चैप्टर जो दर्शकों को हैरान कर देगा। खास बात यह है कि इस अप्रोच को भारत में अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है। फिलहाल तो इस खबर को सुन फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। चलिए बिना देर किए जानते हैं कि क्या कुछ नया होने वाला है इस फिल्म में।
कुछ भी पुराना नहीं.. नए चेहरे, नए किरदार
इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र सूत्र के अनुसार, मिर्जापुर: द मूवी सीजन 4 का विस्तार नहीं है, बल्कि फ्रैंचाइज़ी का एक नया अध्याय है। भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मेकर्स देश की सबसे बड़ी ओटीटी सीरीज में से एक को बड़े पर्दे पर ले जा रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया को उसके पुराने रफ और रियलिस्टिक अंदाज को बरकरार रखते हुए और भी बड़े स्तर पर लेकर जाएगी।
पहले से कई बड़े लेवल पर बनाई गई है फिल्म
इसके अलावा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि मिर्जापुर: द मूवी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, डार्क और सिनेमाई होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, नए किरदार और कुछ पुराने चहेते चेहरों की वापसी की उम्मीद है, जो फ्रैंचाइज़ी के लिए एक रोमांचक नया फेज होगा। यह एक बहुत बड़ा सिनेमाई पल होने वाला है, और उम्मीद है कि मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।
इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में कालीन भइया, गुड्डू भइया, मुन्ना भइया के साथ और कितने नए चेहरे होंगे और क्या नया खेल होगा यह तो आपको 4 सिंतबर को मालूम पड़ेगा। बता दें कि फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











