'वो लोग मुझसे चिढ़ते थे...', जब Asha Bhosle के बोल्ड गाने लोगों को नहीं आते थे रास
Asha Bhosle On Her Bold Songs: जैसा कि हम सभी को पता है कि हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया और अब इसी बीच सोशल मीडिया पर भी अभी तक उनकी वीडियो खूब तेजी से वायरल होती हुई भी नजर आ रही है। उनके फैंस को उनके जाने का बड़ा धक्का लगा है।

इसी बीच आशा भोसले का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह अपने करियर को लेकर बात करती हुई देखी जा सकती है और जैसा हम जानते हैं कि लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन थी।
लता मंगेशकर और आशा भोंसले दोनों के ही गाना गाने का तरीका काफी ज्यादा अलग था। जहां लता मंगेशकर बहुत ही सोबर गाने गाती थी तो वही आशा भोंसले बहुत ही बोल्ड गाने गया करती थी। इसी पर आशा भोसले ने एक बार इंटरव्यू में बात की थी जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
आशा भोसले ने इस पर बात करते हुए बताया कि "पहले के लोग बहुत हाइपोक्राइट होते थे। इसीलिए मैं जैसे गाने गाती थी उनको बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। वो लोग चिढ़ते थे मुझसे। तो मैने कहा मैं क्या करू तो बोलते वो कि क्यों गाती है ऐसे गाने। मैंने कहा छोड़ दूं?"
शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि लता मंगेशकर और आशा भोसले की आवाज बिल्कुल से लगती थी। एक बार तो म्यूजिक डायरेक्टर ने भी पहले आशा भोसले से गाना गंवाया और बाद में यह आवाज लता मंगेशकर की बता दी थी।
यहीं से आशा भोंसले के करियर का टर्निंग पॉइंट आया और उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर से थोड़ा अलग गाना गाना शुरू किया। वह अलग-अलग भाषाओं में गाने गाने लगी। इसके बाद ही उन्होंने काफी बोल्ड गाने गाए और एक अलग पहचान बनाई।
शायद ही आपको पता होगा कि आशा भोसले ने अपने करियर में 12000 से भी ज्यादा गाने गए हैं। उन्होंने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि इंग्लिश से लेकर और भी कई सारी भाषाओं में गाने गाए हैं। जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











