तुलसी मस्त, अनुपमा पस्त! TRP के खेल में स्मृति ईरानी की जबरदस्त वापसी, सभी TV शोज को दिया धोबी-पछाड़

TRP List

TRP List: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की वापसी को लेकर बना टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने TRP की रेस में शानदार शुरुआत की है। Gossips TV की रिपोर्ट के मुताबिक, शो ने BARC की TRP लिस्ट में सीधा नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है।

शो को पहले हफ्ते में 2.3 की TRP मिली है, जो टीवी इंडस्ट्री के लिहाज से काफी जबरदस्त मानी जाती है। इतना ही नहीं, पहले एपिसोड की TRP 2.5 रही, जिसने दर्शकों की दीवानगी साफ बयां कर दी।

यह भी पढ़ें- Kajol ने मराठी में तो बड़े चाव से दिया बयान, हिंदी का नाम सुनते ही गईं तुनक, कहा- 'जिसे समझना है...'

अनुपमा को पछाड़ा

रूपाली गांगुली का सुपरहिट शो 'अनुपमा' अब नंबर 2 पर खिसक गया है, लेकिन बहुत छोटे अंतर से। अनुपमा को भी 2.3 TRP मिली है, यानी टक्कर कांटे की रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन शो बाजी मारता है।

यह भी पढ़ें- स्टारकिड बना शिकार! Hrithik Roshan के डरे-सहमे बेटे को पैपराजी ने दौड़ाया, वीडियो ने मचाया बवाल

TRP लिस्ट की टॉप 10 लिस्ट कुछ ऐसी है:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - 2.3

अनुपमा - 2.3

ये रिश्ता क्या कहलाता है - 2.0

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (फिनाले एपिसोड) - 2.0

तारक मेहता का उल्टा चश्मा - 1.9

उड़ने की आशा - 1.7

तुम से तुम तक - 1.7

मंगल लक्ष्मी - 1.7

लक्ष्मी का सफर - 1.6

वसुधा - 1.5

यह भी पढ़े- पॉपुलर पंजाबी सिंगर असल में निकला बहुत बड़े ड्रग्स केस का विलेन, NCB ने 9 साल बाद दबोचा!

कुछ शो गिरे, कुछ चमके!

जहां 'उड़ने की आशा' पहले टॉप 3 में रहता था, अब वो छठे नंबर पर आ गया है। वहीं जी टीवी का 'तुम से तुम तक' और 'मंगल लक्ष्मी' दोनों 1.7 TRP के साथ बराबरी पर हैं। 'लक्ष्मी का सफर' और 'वसुधा' फिलहाल टॉप 10 की लिस्ट में आखिरी दो पायदानों पर हैं।

यह भी पढ़ें- Saiyaara का ये स्टार बना मेकर्स के लिए विभीषण? खोली फिल्म की PR स्ट्रेटजी की पोल, कहा- 'थोड़ा ज्यादा कर दिया'

अब असली परीक्षा शुरू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शुरुआत तो धमाकेदार रही है, लेकिन असली चैलेंज अब शुरू होता है - क्या ये शो आने वाले हफ्तों में भी TRP की गद्दी पर बना रहेगा? या फिर अनुपमा या कोई और दावेदार बाजी मार लेगा? इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल तो स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी ने टीवी पर एक बार फिर तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़ें- जब काजोल को उनके ही भाई ने सबके सामने कपड़े उतारने को कहा, सामने थे अजय देवगन, फिर भी...

यह भी पढ़े- Bigg Boss 19 में होगी दो टूटे दिलों की मुलाकात? 10 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता, अब इस शो से होगी...

यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियां, अब मुंबई पुलिस लेकर आई बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- ये एक्टर अपनी ही पोती की खूबसूरती पर हुआ फिदा? रिश्ते की सारी मर्यादाएं भूल कर दिया प्रेग्नेंट! सामने आया सच

More from Filmibeat

Read more about: trp list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X