स्टारकिड बना शिकार! Hrithik Roshan के डरे-सहमे बेटे को पैपराजी ने दौड़ाया, वीडियो ने मचाया बवाल

Hridaan Roshan Chased by Paparazzi: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के छोटे बेटे ह्रिदान रोशन हाल ही में मुंबई में देखे गए, लेकिन उनके लिए ये पल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। जैसे ही ह्रिदान किसी इवेंट से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें पहचान लिया और कैमरे लेकर उनके पीछे पड़ गए।
पैपराजी को देखते ही ह्रिदान ने लगाई दौड़
ह्रिदान ने जैसे ही अपनी कार की तरफ बढ़ना शुरू किया, फोटोग्राफर्स उन्हें घेरने लगे। ह्रिदान इस अचानक के शोर-शराबे से घबरा गए और तेजी से अपनी कार की ओर दौड़ पड़े। लेकिन कैमरा लिए पैपराजी उनका पीछा करते रहे और गाड़ी तक पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- पॉपुलर पंजाबी सिंगर असल में निकला बहुत बड़े ड्रग्स केस का विलेन, NCB ने 9 साल बाद दबोचा!
पैपराजी ने ह्रिदान को घेरा
जब ह्रिदान गाड़ी में बैठ गए, तब भी पैप्स ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने कैमरे कार की खिड़कियों से चिपका दिए और गाड़ी को वहां से निकलने में भी दिक्कत होने लगी। ह्रिदान इस दौरान काफी परेशान और नाराज नजर आए।
यह भी पढ़ें- Saiyaara का ये स्टार बना मेकर्स के लिए विभीषण? खोली फिल्म की PR स्ट्रेटजी की पोल, कहा- 'थोड़ा ज्यादा कर दिया'
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर लोगों ने पैपराजी की हरकतों की जमकर आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि नाबालिग बच्चों का इस तरह पीछा करना गलत है और कानून के खिलाफ है। एक यूजर ने लिखा- 'पैप्स को पुलिस से नोटिस मिलना चाहिए, खासकर जब वो बच्चों का पीछा करते हैं।' एक और ने कमेंट किया-'बेचारा बच्चा! पहले भी इंटरनेट पर उसके लुक्स को लेकर अजीब बातें कही गई हैं। ये सब उसके लिए परेशान करने वाला है।'
यह भी पढ़ें- जब काजोल को उनके ही भाई ने सबके सामने कपड़े उतारने को कहा, सामने थे अजय देवगन, फिर भी...
कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय पैपराजी को सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी की कोई कद्र नहीं है। एक यूजर ने गुस्से में लिखा- 'इन फोटोग्राफर्स को जेल भेज देना चाहिए। बच्चों का पीछा करना, एक्ट्रेसेस के वीडियो में गंदे कमेंट्स करना - ये सब अब बंद होना चाहिए।'
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी दो टूटे दिलों की मुलाकात? 10 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता, अब इस शो से होगी...
परिवार चाहता है बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना
ह्रिदान रोशन, ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के छोटे बेटे हैं। इस कपल के दो बेटे हैं - ह्रेहान (19 साल) और ह्रिदान (17 साल)। भले ही ऋतिक और सुजैन खुद मीडिया फ्रेंडली हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को कैमरों से दूर रखने की कोशिश की है।
यह भी पढे़ं- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियां, अब मुंबई पुलिस लेकर आई बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- ये एक्टर अपनी ही पोती की खूबसूरती पर हुआ फिदा? रिश्ते की सारी मर्यादाएं भूल कर दिया प्रेग्नेंट! सामने आया सच


Click it and Unblock the Notifications











