..................... Actor Rahul Jagtap Accused In Sexual Misconduct Claim Involving Granddaughter pregnancy know the truth - Hindi Filmibeat

ये एक्टर अपनी ही पोती की खूबसूरती पर हुआ फिदा? रिश्ते की सारी मर्यादाएं भूल कर दिया प्रेग्नेंट! सामने आया सच

rahul jagtap

Viral News: पिछले दिनों एक खबर सामने आई थी कि लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में एक एक्टर कम मॉडल ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी थीं। क्योंकि दावा किया जा रहा था कि उस एक्टर ने अपनी ही पोती को प्रेग्नेंट कर दिया है। अब इस मामले की सच्चाई सामने आई है।

सोशल मीडिया पर एक झूठी कहानी ने हद पार कर दी है। एक वीडियो शूट की तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी पोती को गर्भवती कर दिया। इस वायरल पोस्ट में पुणे के मॉडल और एक्टर राहुल जगताप को हरियाणा के एक व्यक्ति 'मुशर्रफ खान' बताया गया है, जो अपनी पोती के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

वायरल तस्वीरें स्क्रिप्टेड वीडियो की निकलीं

फेसबुक और एक्स (पहले ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक अधेड़ उम्र के आदमी और एक यंग लड़की की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि यह आदमी अपनी पोती के साथ रह रहा था और फिर उसी से शारीरिक संबंध बनाकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। यह कहानी सुनने में जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही झूठी भी।

'आज तक' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीरें किसी रियल घटना की नहीं बल्कि एक शॉर्ट वीडियो शूट का हिस्सा हैं, जिसमें नजर आने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि राहुल जगताप हैं - एक प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर और कंटेंट क्रिएटर, जो पुणे में रहते हैं।

रिवर्स इमेज सर्च से खुला सारा झूठ

जब इन तस्वीरों की जांच की गई तो पता चला कि ये 5 जून को Moj ऐप पर डाले गए एक वीडियो से ली गईं हैं। इस वीडियो में राहुल के साथ जो लड़की नजर आ रही है, वह नेपाल की एक डिजिटल क्रिएटर और एक्ट्रेस है, जिसका सोशल मीडिया हैंडल @princess_kaabya है। दोनों अक्सर मिलकर सोशल मीडिया के लिए एक्टिंग वाले वीडियो बनाते हैं।

राहुल की प्रोफाइल ने किया सच्चाई का खुलासा

राहुल जगताप की सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पूरी तरह से वेरीफाइड हैं, जिनमें साफ-साफ लिखा है कि वह मॉडल और एक्टर हैं। साथ ही, उनकी पत्नी का नाम शिल्पा जगताप भी इन प्रोफाइल्स में मेंशन है। इससे यह साफ होता है कि जो भी दावा किया जा रहा है, वह केवल एक बेबुनियाद और बदनाम करने की कोशिश है।

राहुल जगताप ना सिर्फ एक फेमस डिजिटल क्रिएटर हैं, बल्कि वो Talent Wear House नाम की मॉडलिंग अकादमी भी चलाते हैं। वो मनोरंजन जगत में अच्छी पहचान रखते हैं और अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

अब तक नहीं आया राहुल का बयान

इस विवाद पर अब तक राहुल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन फैक्ट चेकिंग और जांच से यह साफ हो गया है कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से गलत, लोगों को बहकाने वाला और एक्टर की छवि बिगाड़ने वाला है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X