Saiyaara का ये स्टार बना मेकर्स के लिए विभीषण? खोली फिल्म की PR स्ट्रेटजी की पोल, कहा- 'थोड़ा ज्यादा कर दिया'

Varun Badola On Saiyaara Success: आहान पांडे की पहली फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने जहां देश में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। लेकिन इसी बीच फिल्म के प्रचार को लेकर एक नया बयान सामने आया है, और वो भी फिल्म में आहान के पिता का किरदार निभाने वाले वरुण बडोला की ओर से।
वरुण बडोला ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली, लेकिन उनका तंज साफ समझ आ रहा था।
प्लान की गई पब्लिसिटी?
'Saiyaara' के रिलीज के कुछ दिन बाद ही सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हुईं, जिनमें लोग फिल्म देखकर बेहोश हो रहे थे, जोर-जोर से रो रहे थे, शर्ट फाड़ रहे थे और कुछ तो IV ड्रिप लगाकर भी थिएटर पहुंच रहे थे। डायरेक्टर मोहित सूरी और प्रोड्यूसर अक्षय विधानी ने इन रिएक्शन्स को नेचुरल बताया था। लेकिन वरुण बडोला ने इन वीडियोज को देखकर कुछ और ही रिएक्शन दिया।
एक इंटरव्यू में वरुण ने कहा - 'जब हम फिल्म पर काम कर रहे थे, तब नहीं सोचा था कि इतना बड़ा हंगामा होगा। तीसरे दिन के बाद से ही इंस्टाग्राम पर लोग छाती पीटते, चूड़ियां तोड़ते दिख रहे थे। IV ड्रिप लगाकर आना, ये सब थोड़ा ज्यादा लग रहा था। शायद कुछ लोगों को कहा गया हो कि वीडियो बनाओ। शुक्र है किसी ने पैर तोड़कर नहीं आना शुरू किया!'
प्रमोशन से फिल्म नहीं चलती
वरुण ने साफ कहा कि भले ही सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो चल रहे हों, लेकिन फिल्म की कमाई सिर्फ प्रमोशन की वजह से नहीं हुई। उन्होंने कहा- 'लोगों ने सच में फिल्म को पसंद किया है और इसलिए थिएटर तक पहुंचे हैं। प्रमोशन ठीक है, लेकिन एक हद तक ही अच्छा लगता है।'
आहान की शानदार शुरुआत
फिल्म के साथ आहान पांडे ने बॉलीवुड में एंट्री की है, और अब ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने आते ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। 'Saiyaara' की सफलता ने उन्हें एक नई सुपरस्टार की तरह पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications












