पॉपुलर पंजाबी सिंगर असल में निकला बहुत बड़े ड्रग्स केस का विलेन, NCB ने 9 साल बाद दबोचा!

Punjabi Singer Arrested: हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले पंजाबी सिंगर Baaz Sran को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वो पिछले 9 साल से ड्रग्स तस्करी के एक मामले में फरार था और उसे 2016 में अदालत ने घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
क्या था मामला?
Baaz Sran का असली नाम जगसीर सिंह उर्फ काला है और वो सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है। NCB के मुताबिक, उसका नाम 36.150 किलो अफीम की बरामदगी से जुड़े केस में सामने आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी पहचान और जगह बदलता रहा।
यह भी पढे़ं- Saiyaara का ये स्टार बना मेकर्स के लिए विभीषण? खोली फिल्म की PR स्ट्रेटजी की पोल, कहा- 'थोड़ा ज्यादा कर दिया'
सिंगिंग करियर से बनाई पहचान
फरार रहते हुए उसने 'Baaz Sran' नाम से एक नया सिंगर करियर शुरू किया। उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने गाने रिलीज किए और धीरे-धीरे एक फेमस पंजाबी सिंगर बन गया। Baaz Sran के इंस्टाग्राम पर करीब 33,000 फॉलोअर्स हैं और उसके कई गानों को लाखों लोग सुन चुके हैं। उसके फेमस गानों में शामिल हैं- 'करे रब खैर', 'सरकारी कोठी', 'तेरा दर्जी', 'लोडेड यार', 'असला', 'गल नी बनी'।
यह भी पढ़ें- जब काजोल को उनके ही भाई ने सबके सामने कपड़े उतारने को कहा, सामने थे अजय देवगन, फिर भी...
रखा गया था इनाम
NCB ने मई 2025 में अखबारों में उसकी जानकारी छपवाई थी और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50,000 हजार का इनाम भी रखा गया था। आखिरकार, बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे NCB को बड़ी सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी दो टूटे दिलों की मुलाकात? 10 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता, अब इस शो से होगी...
अभी तक टीम की ओर से कोई बयान नहीं
फिलहाल, Baaz Sran की टीम की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ये तय है कि अब इस केस में और भी कई राज सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियां, अब मुंबई पुलिस लेकर आई बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- ये एक्टर अपनी ही पोती की खूबसूरती पर हुआ फिदा? रिश्ते की सारी मर्यादाएं भूल कर दिया प्रेग्नेंट! सामने आया सच


Click it and Unblock the Notifications











