Bigg Boss 19 में होगी दो टूटे दिलों की मुलाकात? 10 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता, अब इस शो से होगी...

Bigg Boss 19 Update: हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस 19 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। शो की प्रीमियर डेट 24 अगस्त, 2025 तय की गई है और इसे जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार शो में कई टीवी सितारे और डिजिटल स्टार्स को शामिल करने की खबरें हैं।
दिव्यांका और शरद को किया अप्रोच
लेकिन हाल ही में आ रही एक खबर ने लोगों को चौंका दिया है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, ब्रेकअप के करीब 10 साल बाद ये दोनों फिर से साथ नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि दोनों को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिव्यांका शरद का रिश्ता
दिव्यांका और शरद की जोड़ी पहले भी दर्शकों के बीच काफी फेमस रही है। दोनों की मुलाकात शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी, जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2015 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली और शरद ने रिप्सी भाटिया से शादी की।
45 लोगों को किया अप्रोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनके अलावा अब तक लगभग 45 सेलेब्रिटीज से संपर्क किया जा चुका है। इनमें शामिल हैं- रति पांडे, हुनर हाली, अपूर्वा मुखीजा, मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले, भाविका शर्मा।
इसके अलावा, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े पुराने कलाकार जैसे शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं, मशहूर रैपर रफ्तार के भी इस शो में हिस्सा लेने की खबर है।
सलमान खान के साथ टीजर ने बढ़ाया क्रेज
हाल ही में शो का टीजर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान ने इस सीजन की थीम से पर्दा उठाया। इस बार शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग होगा- "घरवालों की सरकार"। यानी घर में कंटेस्टेंट्स को एक खास पावर दी जाएगी और शो में सत्ता का खेल देखने को मिलेगा।
सलमान खान अपने खास अंदाज में नेहरू जैकेट और ब्लैक कैट कमांडो लुक में दिखाई दिए, जो इस बार के पावर-प्ले थीम को और ज्यादा दमदार बनाता है। टीजर में सलमान ने वादा किया कि इस बार मनोरंजन की डोज पहले से कहीं ज्यादा होगी।


Click it and Unblock the Notifications











